फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हंगामे के बाद मेंहदावल नगर पंचायत की बैठक स्थगित, सभासदों ने की नारेबाजी

Tue, 20 May 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष के ​खिलाफ धरना देते हुए मेंहदावल के सभासद
विज्ञापन
मेंहदावल। मंगलवार को मेहदावल नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित बोर्ड की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। अध्यक्ष के साथ उनके पति भी बोर्ड की बैठक में शामिल हुए, जिस पर सभासदों ने आपत्ति दर्ज कराई। लेकिन अध्यक्ष पति बोर्ड की बैठक में शामिल होने की जिद करने लगे तो हंगामा शुरु हो गया।
विज्ञापन

सभासदों के आक्रोश को देखते हुए अध्यक्ष अपने पति के साथ बैठक से बाहर निकल गईं। इस पर सभासद हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। यही नहीं डीएम कार्यालय पर जाकर जिलाधिकारी को इस आशय का ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार को नगर पंचायत मेहदावल के बोर्ड की बैठक प्रस्तावित थी। दिन में 12 बजे नगर पंचायत हाल में बैठक की कार्रवाई शुरू हुई। सारे सभासद बैठक में मौजूद थे तभी नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी निषाद अपने पति रमेश निषाद के साथ बोर्ड की बैठक में पहुंच गई। उनके पति बोर्ड की बैठक में शामिल हो गए।
विज्ञापन

जिस पर सभासदों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि बोर्ड में जब निर्वाचित कमेटी के सदस्य व अध्यक्ष मौजूद हैं, तो ऐसे में अध्यक्ष पति बोर्ड की बैठक में नहीं शामिल हो सकते। इन्हें बोर्ड की बैठक से बाहर किया जाए।
सभासदों के आपत्ति को देखते हुए अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार ने बोर्ड की बैठक में नियमों का हवाला देते हुए अध्यक्ष पति को बाहर जाने की बात कही। जिस पर अध्यक्ष बोर्ड की बैठक में शामिल होने की जिद करने लगे और कुर्सी छोड़कर हटने से इनकार कर दिया।
अध्यक्ष पति के आचरण से नाराज सभासदों ने बोर्ड की बैठक में ही नाराजगी जताते हुए कड़ी आपत्ति जताई जिस पर अध्यक्ष पति रमेश निषाद अपनी पत्नी अध्यक्ष लक्ष्मी निषाद को लेकर बोर्ड की बैठक छोड़कर बाहर निकल गए।
जिसके कारण बोर्ड की बैठक नहीं हो पाई। इस पर सभासद भड़क उठे और नगर पंचायत कार्यालय पर ही धरने पर बैठ गए तथा अध्यक्ष तथा उनके पति के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करने के साथ ही नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार व विकास धन के बंदरबांट का मुद्दा उठाते हुए जमकर हंगामा किया।
सभासदों के विरोध तथा आपत्ति को देखते हुए कार्यालय के सामने काफी भीड़ लग गई। घंटों चले धरने के बाद सभासदों ने जिलाधिकारी कार्यालय संत कबीर नगर पहुंच कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और कार्यवाही की मांग की।
इस दौरान सभासद संघ के अध्यक्ष अब्दुल मन्नान, शक्तिमणि त्रिपाठी, आशीष सिंह, संदीप तिवारी ,शहाबुद्दीन, मंजीत मौर्या, हरिकेश, सलमा खातून, दिनेश, उतरा निषाद, सोमनाथ प्रजापति, विश्वराज सिंह, समीर, संतोष समेत सभी सभासद धरने में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें