संतकबीरनगर। खलीलाबाद के बरदहिया बाजार में स्थित सेंट थामस इंटर कॉलेज में प्रभु यीशु का जन्मोत्सव अवसर पर मंगलवार को लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। कैरोल सीगिंग के साथ लोगों ने दुनिया मेें अमन चैन कायम रहने के लिए प्रभु से प्रार्थना की।
सेंट थामस इंटर कॉलेज में सोमवार की रात सजाई गई गोशाला में सांकेतिक रुप में यीशु का जन्म हुआ, चरनी में उन्हें लिटाया गया। उपस्थित लोगों ने बाइबिल से पवित्र मिस्सा का पाठ करते हुए यीशू के जन्म से लेकर मृत्यु तक की जीवन यात्रा का स्मरण किया। स्कूल में मौजूद प्रत्येक सदस्य ने सामूहिक प्रार्थना की। इसके बाद रात में केक काटा और एक- दूसरे को खिलाया। इस दौरान पटाखे भी फोड़े गए। लोग एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई दी। मंगलवार को भी विद्यालय में लोग इकट्ठा हुए और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। फादर वेनी मंजिल ने कहा कि प्रभु यीशु के बताए रास्ते का अख्तियार करना चाहिए। क्रिसमस का पर्व शांति का पर्व है। । इस अवसर पर फादर जेम्स, अजीत थामस, बीनू, रीना, पीजी जोसेफ, गिरीश राय मौजूद रहे।