फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैं पात्र, फिर भी पीएम आवास की पात्रता सूची में नाम नहीं

विज्ञापन
हैं पात्र, फिर भी पीएम आवास की पात्रता सूची में नाम नहीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
           
विज्ञापन

हरिहरपुर (संतकबीरनगर)। सरकारी योजनाएं अब भी वास्तविक पात्रों तक नहीं पहुंच पा रही हैं। हरिहरपुर नगर पंचायत के कुछ गरीब परिवारों को देखकर सहज ही इसका अंदाजा लग सकता है। पक्का मकान नहीं होने के चलते ये परिवार बारिश व ठंड से बचने के लिए प्लास्टिक तानकर वक्त काट रहे हैं। 
विज्ञापन

नगर पंचायत हरिहरपुर के वार्ड नंबर पांच निवासी चंद्र प्रकाश परिवार के साथ छप्पर में जीवन काट रहे हैं। मजदूरी कर किसी तरह परिवार के लिए दो वक्त की रोटियों का इंतजाम करते हैं। ठंड में बच्चों के लिए गर्म कपड़े तक खरीदने की क्षमता नहीं है। प्रधानमंत्री आवास और शौचालय का लाभ इन्हें नहीं मिला है। वार्ड नंबर एक अांबेडकर नगर निवासी दुखरन, तीजू, राम अचल, विश्राम, सहतू, रमराजी तथा वार्ड नंबर दो निवासी मटेलू व वार्ड नंबर चार निवासी रंगीलाल सहित कई लोगों का परिवार अब भी प्लास्टिक अथवा छप्पर के नीचे वक्त काट रहा है। आवास के लिए स्वीकृत  सूची में भी ऐसे जरूरतमंद लोगों का नाम शामिल नहीं है।  नगर के पूर्व चेयरमैन बनवारीलाल, जितेंद्र विश्वकर्मा, हियुवा नेता सुभाष त्रिपाठी आदि का कहना है कि यह सरकारी तंत्र की लापरवाही का नतीजा है कि योजनाओं का फायदा जरूरतमंदों को नहीं मिल रहा है। छप्पर आैर प्लास्टिक के नीचे जीवन-यापन करने वाले गरीब परिवारों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास के लिए  ब्लॉक से लेकर जिला मुख्यालय तक दौड़ लगा चुके हैं, लेकिन उनकी आवाज नक्कार खाने में तूती साबित हो रही है। ऐसे में इस ठंड में उन्हें छोटे-छोटे बच्चों के साथ कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में हरिहरपुर नगर पंचायत की ईओ बीना सिंह का कहना है कि एक हजार लोगों के लिए आवास उपलब्ध कराने का प्रस्ताव डूडा को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर पात्रता के आधार पर आवास उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें