फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: काॅल आने के बाद शराब की दावत पर निकला था सूर्यकांत

Sat, 07 Dec 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के बरगदवा खुर्द गांव में सूर्यकांत की मौत के मामले में पुलिस कॉल डिटेल खंगाल रही है। जांच के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि सूर्यकांत को शराब की दावत मिली थी, जिसके बाद वह अपने घर से निकला था। पुलिस अब तक इस मामले में खाली हाथ है। जबकि, सात आरोपी नामजद किए गए हैं।
विज्ञापन

बेलहरखुर्द गांव निवासी सूर्यकांत की मौत से पर्दा उठाने के लिए पुलिस हर एंगल पर अपना काम कर रही है। सर्विलांस की मदद से उसके मोबाइल का काॅल डिटेल निकाला गया। घटना से पूर्व मोबाइल पर आए फोन काॅल का पुलिस गहनता से अध्ययन कर रही है। वहीं, पुलिस जांच में एक प्रेम पत्र भी पाया गया है, जिसके बारे में भी पुलिस ने अपने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। जांच में पता चला है कि घटना से पूर्व उसके मोबाइल पर गांव के ही किसी युवक का फोन आया था, जिसने सूर्यकांत को शराब का दावत देकर बुलाया था। वहीं सूर्यकांत के परिजनों ने सात आरोपी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। सूर्यकांत के पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट पर सभी की निगाह टिकी हुई थी। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में बिसरा प्रिजर्व होने के बाद से ही सभी का दिमाग चकरा गया। अब पुलिस अपने जांच में घटना के अन्य कई बिंदुओं को शामिल किया है। पुलिस प्रेम प्रसंग से लेकर हर एक बिंदु की गहनता से पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें