फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रेम विवाह के बाद आठ माह से दे रहे थे धमकी... अब जानलेवा हमला

Wed, 20 Nov 2024 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नाथनगर कस्बे में सरेबाजार युवक को दौड़ाकर गोली मारने का मामला, साले और ससुर पर है आरोप
विज्ञापन

- आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगीं पुलिस की चार टीमें
धनघटा। नाथनगर में मंगलवार शाम सरेबाजार युवक को दौड़ाकर गोली मारे जाने के पीछे प्रेम विवाह वजह बताई जा रही है। घायल युवक की मां का दावा है कि इसी साल अप्रैल में हुई शादी के बाद से ही अंजाम भुगतने की धमकियां मिल रहीं थीं। रिश्ते से नाराज ससुर और साले ने मंगलवार को जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगी हुई हैं।
महुली क्षेत्र के जसोवर गांव निवासी रामजैन शर्मा पुत्र मंगरु कुछ वर्षों से भाइयों और परिवार के साथ नाथनगर के कांटा बाग के पास मकान बनवाकर रहता है। रामजैन की मां संगीता ने बताया कि उनके घर से कुछ कदम की ही दूरी पर थवईपार गांव निवासी परमात्मा शर्मा के साढ़ू रहते हैं। महातम की बेटी बेबी का अक्सर अपने मौसा के घर आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान रामजैन और बेबी के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।
विज्ञापन

संगीता ने बताया कि रामजैन और बेबी शादी करना चाह रहे थे लेकिन बेबी के परिजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। बीते 14 अप्रैल को तामेश्वनाथ धाम में रामजैन और बेबी ने शादी कर ली। कार्यक्रम में केवल बेबी के परिवार से कोई शामिल नहीं हुआ था। इसके बाद कोर्ट मैरिज भी हुआ। संगीता का आरोप है कि विवाह के बाद से बेबी के पिता और भाई रामजैन और परिजनों को अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे थे और मंगलवार शाम प्राणघातक हमला कर दिया।


आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस
मंगलवार देर शाम रामजैन शर्मा पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। रामजैन के बड़े भाई रामजनम की तहरीर पर महुली पुलिस ने बुधवार की सुबह परमात्मा शर्मा एवं सोनू शर्मा निवासी थवाईपार थाना कोतवाली खलीलाबाद के खिलाफ केस दर्ज किया है और गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

गोलियों की तड़तड़ाहट से सहम गए थे व्यापारी
नाथनगर में मंगलवार शाम रामजैन पर हमले के दौरान हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से व्यापारी सहम गए थे। स्थानीय लोग भी वारदात के बाद से डरे हुए हैं। कस्बे में रहने वाले शिव वर्मा, विजय, राजेन्द्र, देवेन्द्र, अनिल आदि ने बताया कि मंगलवार को नाथनगर में बाजार लगता है, जिसके कारण काफी भीड़ थी। गोलियों की तड़तड़ाहट से अफरा-तफरी मच गई। सरेबाजार हुई इस वारदात को लेकर लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए।

भीड़ दबोचने लपकी तो बदमाशों ने तान दिया था असलहा
रामजैन को गोली मारने के बाद भागते समय बाइक बेकाबू हो जाने से बदमाश सड़क पर गिर गए थे। इस दौरान मौजूद कुछ लोग बदमाशों को पकड़ने के लिए लपके तो एक बदमाश ने असलहा तान दिया और धमकाने लगा। इसके बाद सभ। किसी की हिम्मत नहीं हुई कि वह आगे की तरफ बढ़ सके। इसके बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग गए।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
नाथनगर में बुधवार को पुलिस सहायता केंद्र के निकट जिले से पहुंची अतिरिक्त फोर्स मौजूद रही। पुलिस टीम ने पीएनबी की शाखा में पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला। अन्य स्थानों पर दुकानों पर लगे कैमरे देखकर भी बदमाशों के भागने के रूट की जानकारी पुलिस ने ली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दो लोगों को इस मामले में हिरासत में लिया गया है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


प्रेम विवाह के बाद हुई रंजिश में वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। गोलीकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही घटना में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

- सत्यजीत गुप्ता,
एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें