फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तहसील में पेयजल व्यवस्था ध्वस्त, वकीलों ने किया प्रदर्शन

Wed, 14 May 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
धनघटा तहसील में प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता
विज्ञापन
धनघटा। तहसील परिसर धनघटा में पेयजल की समस्या के खिलाफ अधिवक्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि तहसील परिसर में लाखों रुपये खर्च करने के बाद लोगों को तपिश भरे मौसम में प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

धनघटा तहसील परिसर में ठंड पेयजल के लिए चार आरओ मशीन लगाए गए हंै। इसमें एक आरओ मशीन नगर पंचायत ने स्थापित कराया था जिससे ठंडा पानी नहीं आ रहा है। महामंत्री केशव पाठक व राधेश्याम मौर्य ने कहा कि एक वर्ष पूर्व तहसील परिसर में स्थापित दोनों आरओ मशीन से ठंडे पानी की सप्लाई नहीं हो रही है।
अधिवक्ता सविता त्रिपाठी व अन्नपूर्णा मांझी ने बताया कि तहसील में प्रत्येक कार्य दिवस पर दूर-दराज से सैकड़ो जरूरतमंद पहुंचते हैं लेकिन तपिश भरे मौसम में पेयजल की व्यवस्था न होने से लोग प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकते हैं। वहीं महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है। जल्द वे डीएम से मिलकर समस्या बताएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर लाल शरण सिंह, अरविंद कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रेम नारायण मिश्र, हनुमान प्रसाद चौधरी, दिलीप राय, परमानंद, मिठाई लाल, शिव प्रसाद राय, हरिकेश राय आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें