फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने बार एसो. के पदाधिकारियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने बार एसो. के पदाधिकारियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

संतकबीरनगर। परिवार न्यायालय का संचालन सोमवार से दीवानी न्यायालय परिसर में होने पर अधिवक्ताओं ने खुशी जताई है। मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित कर अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। अधिवक्ताओं ने प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राम नगीना यादव का भी स्वागत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रामनगीना यादव ने कहा कि एक ही परिसर में न्यायालय से संबंधित सभी कार्यों के संचालन से वादकारियों और अधिवक्ताओं को कार्य करने में सुविधा होगी। ऐसे में परिवार न्यायालय का भी संचालन दीवानी न्यायालय परिसर में होने से समय की बचत होगी। जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत कुमार पांडेय ने बताया कि यह अधिवक्ताओं के लिए सराहनीय कार्य हुआ है। सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री राकेश जी मिश्र ने बताया कि वर्ष 2017 में दीवानी न्यायालय का उद्घाटन हुआ था, लेकिन परिवार न्यायालय पुराने कैंपस में होने से अधिवक्ताओं व वादकारियों को पांच किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। बार एसोसिएशन के एवं अधिवक्ताओं के अथक परिश्रम से सोमवार से परिवार न्यायालय से संबंधित कार्य दीवानी न्यायालय परिसर में होने से अधिवक्ताओं में खुशी है। इस दौरान अपर प्रधान न्यायाधीश राजेश कुमार पंचम, वरिष्ठ अधिवक्ता हरिनारायण पांडेय, चंद्रभूषण मणि, जनपद बार महामंत्री दुर्गेश मिश्र, घनश्याम तिवारी, अवध नरेश मिश्रा, शशि कुमार ओझा, भाष्कर सिंह यादव, इंद्राज यादव, मधुसूदन धर दुबे, राकेश सिंह, निरंजन सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, काजी मुनीर, मोहम्मद असलम, प्रदीप प्रजापति, अंबरीष पांडेय, सुभाष श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, राम दरश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुनीत कुमार मिश्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें