फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर जुलूस निकालते अधिवक्ता। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया
विज्ञापन

- दीवानी न्यायालय से पैदल जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे
- डीएम के न आने पर उनके खिलाफ नारेबाजी की
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सुरक्षा की मांग को लेकर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शनिवार को अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय में न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। इसके बाद पैदल जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां पर डीएम को ज्ञापन देने के लिए बुलाने की मांग करने लगे। डीएम के न आने पर अधिवक्ताओं ने ज्ञापन की प्रति उनके कार्यालय पर चस्पा कर दी और नारेबाजी करते हुए वापस लौट गए।
विज्ञापन

जनपद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शशि कुमार ओझा ने कहा कि अधिवक्ता समाज में पीड़ितों को न्याय दिलाने में सहायक की भूमिका का निर्वहन करता है। जिसकी वजह से कई लोगों के निशाने पर रहते हैं। ऐसे में अधिवक्ताओं को समुचित सुरक्षा न दिए जाने से समाज आहत है। सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री राकेश जी मिश्र ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के संबंध में सरकार को कदम उठाना चाहिए। जनपद बार एसोसिएशन के महामंत्री शत्रुध्न यादव ने बताया कि आए दिन प्रदेश में अधिवक्ता समाज के साथ सरकार के लोगों द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है ऐसे में अधिवक्ता समाज की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी सरकार की बनती है। इस दौरान अधिक्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कृष्ण मोहन मिश्र, हनुमान प्रसाद पाठक, महीप बहादुर पाल, लालजी यादव, राणा रविंद्र सिंह, रवीश श्रीवास्तव, चतुर जी शुक्ल, दुर्गेश मिश्र, निरंजन सिंह, राम दरश यादव, मिथलेश यादव, मधुसूदन दुबे, नरेंद्र पांडेय, सुशांत मिश्र, राकेश कुमार, कन्हैया, सुनील पांडेय, संतोष राय, सर्वजीत चौधरी, सुधीर श्रीवास्तव, अखंड बहादुर पाल, राजेश, भास्कर यादव, अनिल देव चौधरी, संतोष चौधरी, रणजीत चौधरी, दिलीप चौधरी, परमात्मा यादव, कोमल चौधरी, अनिल सिंह, अरुण सिंह, राकेश सिंह, सुभद्र राय, रत्नेश श्रीवास्तव, राम अवतार यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें