फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा माह के 72 प्रतिभागी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा माह के 72 प्रतिभागी सम्मानित
विज्ञापन

डीएम और एसपी ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व पदक प्रदान किया
कलेक्ट्रेट सभागार में समापन समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। इस दौरान डीएम दिव्या मित्तल और एसपी डॉ. कौस्तुभ ने सड़क सुरक्षा माह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस दौरान कुल 72 विद्यार्थी सम्मानित किए गए। इसके साथ ही दुपहिया वाहन चालकों में हेलमेट बांटे गए।
विज्ञापन

डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करें और अपने जीवन को सुरक्षित रखें। किसी भी दुर्घटना से सगे संबंधी सहित परिवार रिश्तेदारों को आहत पहुंचता है। जीवन को खतरे में न डालें। आए दिन तेज रफ्तार से दुर्घटनाएं घटित होती हैं। यदि वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें और वाहन की गति धीमी रखें तो दुर्घटनाओ की संभावनाएं कम रहेगी तथा सभी सुरक्षित रहेंगे। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने कहा कि पुलिस प्रशासन यातायात नियमों का पालन कराए जाने के लिए सभी को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाता है। इसके साथ ही स्वयं को जागरूक होकर सचेत रहने की आवश्यकता है। इस अवसर पर डीएम और एसपी ने पूरे माह विभिन्न विद्यालयों में हुए चित्रकला, पोस्टर, रंगोली, लघु कहानी, पेटिंग प्रतियोगिता में अच्छा योगदान देने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान एआरटीओ आंजनेय सिंह, डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह, बीएसए सत्येंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार राजेश अग्रवाल, टीएसआई संतोष मिश्र, प्रधानाचार्य आशा यादव, माला तिवारी, डीसी एमडीएम डीपी चंद समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें