फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर मिलेगा दाखिला

Wed, 23 Apr 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को प्राचार्य प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रवेश समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू होगी। 25 अप्रैल से महाविद्यालय के मुख्य भवन से प्रवेश फॉर्म वितरित किया जाएगा। छात्र 1 मई से फॉर्म जमा करके प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं। प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो ने कहा कि यह महाविद्यालय विगत 58 साल से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके उन्हें सृजनशील बनाकर उन्हें बेहतर नागरिक बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आज महाविद्यालय में परंपरागत कोर्स के अतिरिक्त बीसीए, बीएस-सी, कंप्यूटर साइंस जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम का भी संचालन हो रहा है। जिसमें बहुत कम फीस में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध है।
प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी ने आगे बताया कि यह हर्ष का विषय है कि महाविद्यालय में एक और व्यावसायिक कोर्स बीबीए (बैचलर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन) की भी शुरुआत इस वर्ष से हो रही है जिसका लाभ संतकबीरनगर एवं आस पास के जिलों के छात्रों को मिलेगा। प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में छात्राओं के लिए छात्रावास की भी सुविधा उपलब्ध है। महाविद्यालय में वर्ष भर विशिष्ट व्याख्यानों एवं अंतरविषयक संगोष्ठियों के माध्यम से छात्रों के ज्ञानवर्धन का प्रयास किया जाता है। विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें