रामनाथ का जला हुआ मकान तथा परिवार के लोग
बेलहर। जिले के अलग-अलग क्षेत्र में आग लगने से 12 झोपड़ियां जल गईं और उसमे रखे समान नष्ट हो गए। बेलहरकला क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल बेलहर के टोला बनतला के सिवान में जल रहे डंठल से आग रिहायशी मोहल्ले में पहुंच गई। इससे छह घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों के अथक प्रयास से किसी तरह दो घंटे में आग पर काबू पाया गया।
बुधवार की दोपहर बेलहर नगर पंचायत के सिवान में किसी ने गेंहू की डंठल जला दिया। पछुवा हवा चलने से थोड़ी देर बाद आग भड़क गई और धीरे-धीरे बनतला टोले में पहुंच गई। इसके बाद लोगों ने चारों तरफ से पंपिंग सेट लगाकर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। लोगों ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक रामनाथ पुत्र वंशराज के रिहायशी झोपड़ी में लग गई। जिससे पांच कुंतल गेंहू, सरसो, मूंगफली, दस हजार नकदी समेत सारा सामान जल गया।
इसके बाद श्यामधर यादव पुत्र दुर्गा प्रसाद का पानी का इंजन, कपड़ा समेत सारा सामान जल गया। वहीं प्रहलाद पुत्र रामदेव की झोपड़ी, तीन बोरा गेंहू समेत अन्य सामान, संतोष पुत्र सहदेव का झोपड़ी अनाज जलकर राख हो गया। यही नहीं गांव के झीनक और सहदेव का भी सारा सामान जलकर खाक हो गया। तकरीबन दो घंटे के अथक प्रयास से इस आग पर काबू पाया गया।