फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने पर अड़े, आठ घंटे बाद शव दफनाया

Tue, 12 Mar 2024 11:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- नंदिनी राजभर हत्याकांड : डीएम व एसपी की मौजूदगी में आमी किनारे दफनाया गया शव



संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। सुभासपा नेता नंदिनी राजभर के शव का देर रात ही पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने सोमवार भोर में करीब चार बजे शव परिजनों को सौंप दिया, लेकिन परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और शव को घर के दरवाजे पर रख दिया। परिजन और ग्रामीण हत्यारोपियों की गिरफ्तारी, उनके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़ गए।

सीओ ब्रजेश कुमार सिंह, एएसपी शशिशेखर सिंह, एसडीएम शैलेश दूबे ने सभी को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण मानने की बजाय और उग्र हो गए। इसकी सूचना मिलने पर डीएम महेंद्र सिंह तंवर एवं एसपी सत्यजीत गुप्ता डीघा पहुंच गए। अधिकारियों के काफी समझाने और आरोपियों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोग माने। करीब आठ घंटे बाद डीएम व एसपी की मौजूदगी में सोमवार दिन में करीब 12 बजे शव को आमी नदी के किनारे दफना दिया गया।
विज्ञापन




दादी के सीने से चिपका रहा बेटा...सास बोली, बहू के हत्यारों को मिले कड़ी सजा

नंदिनी राजभर की सास आरती देवी बहू की हत्या से अवाक हैं। हत्याकांड के दिन को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह सुबह हरिहरपुर एक रिश्तेदारी में गई हुई थी। वहां से दोपहर 03:30 से चार बजे के बीच घर पर वापस आईं। दरवाजा खुला था। भीतर कमरे में जाने पर बहू को खून से लथपथ फर्श पर पड़ा देखकर चीख निकल गई। आरती ने कहा कि आरोपियों ने उनके बहू की हत्या कर दी। हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। वहीं सात वर्षीय बेटा शिव दादी के सीने से चिपक कर बदहवास पड़ा था। जिसे संभालना परिजनों को कठिन हो रहा था। घटना स्थल पर नंदिनी के कमरे में दूसरे दिन भी खून की परत जमी हुई थी। घर के अंदर जाने की कोई हिम्मत नहीं उठा पा रहा था।



नंदिनी राजभर की हत्या जमीन विवाद में नहीं हुई। परिजनों की तहरीर के अनुसार, नंदिनी के चचिया ससुर ने कुछ समय पहले जमीन बिक्री के एक विवाद में आत्महत्या कर ली थी। उस मामले में केस दर्ज है। परिजनों ने आशंका जताई है कि उसी मुकदमे की पैरवी के कारण नंदिनी की हत्या की गई है। इस मामले में पांच पर केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी पहले से जेल में बंद है।
विज्ञापन


- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम



नंदिनी के पति की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी पहले से ही जेल में है, जबकि एक महिला समेत तीन आरोपियों को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।

- सत्यजीत गुप्ता, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें