- नगर पंचायत बेलहर कला में बोर्ड का बैठक संपन्न हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। शुक्रवार को नगर पंचायत बेलहर कला के सभागार में बोर्ड की बैठक संपन्न हुई। मुख्य अतिथि सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद रहे। बैठक में नगर पंचायत के विकास के लिए 30 लाख की कार्ययोजना बनी।
बैठक में ईओ अमित कुमार सिंह ने कार्ययोजना को सदन में सभासदों को पढ़ कर सुनाया व नगरोदय से कार्य योजना से होने वाले कार्य शासन को भेजी जाने वाली कार्य योजना के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही बरात घर, छठ घाट, लाइब्रेरी, पार्क, रैनबसेरा, नगर पंचायत में फर्नीचर आदि के बारे में जानकारी दी। बताया कि नगर पंचायत में कार्य कान्हा गौशाला व सामुदायिक शौचालय का निर्माण चल रहा है। सदन में नगर पंचायत में साफ सफाई, पेयजल, बिजली की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चर्चा की गई। सभासदों से अपने-अपने वार्डों से होने वाले कार्यों का प्रस्ताव सदन में दिए गए।
सांसद लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद ने कहा कि नगर पंचायत में विकास कार्य तेजी से हों ताकि कस्बे को बेहतर बनाया जा सके। सांसद ने कहा कि हर वार्ड में कार्य होना चाहिए। नगर पंचायत को बेहतर बनाने के लिए भी संसद सदन में प्रस्ताव दें सके ताकि नगर पंचायत बेलहर कलां बेहतर बन जाए।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार निषाद, रामसुभग दुबे, सभासद रीता, उर्मिला देवी, सुभद्रा देवी, सरिता निषाद, प्रेम देवी, दिलीप आदि लोग मौजूद रहे।