संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में तीन वारंटी समेत छह लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। जनपद में वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।
थाना धनघटा पुलिस ने वारंटी राजाराम पुत्र लौटू निवासी कुड़वा व रोशन पुत्र रामसुभग निवासी तेजपुर एवं धर्मसिंहवा थाना पुलिस ने वारंटी दिनेश पुत्र तीरथ निवासी धर्मसिंहवा को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय भेज दिया। वहीं थाना मेंहदावल पुलिस ने तीन आरोपी को पकड़कर कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया।