फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, केस दर्ज

Sun, 01 Dec 2024 10:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र के छपिया छितौना गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार छपिया छितौना गांव निवासी अरबुन्निशा ने अपने शिकायत में बताया कि 29 नवंबर को शाम पांच बजे जमीनी विवाद को लेकर रजिया खातून, मेहूनापार वाली पत्नी मोहम्मद ताहिर, रुखसाना खातून, शबाना खातून गोलबंद व एकराय होकर उनके दरवाजे पर आकर गाली देने लगे। गाली देने से मना करने पर पटक-पटककर काफी मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। घटना देखकर बचाव में आए बेटी व बेटे को भी मारपीटकर घायलकर दिए और मोबाइल तोड़फोड़कर क्षतिग्रस्तकर दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्जकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें