फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3,185 लोगों को किया गया पाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
3,185 लोगों को किया गया पाबंद
विज्ञापन

- चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी दुधारा पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
दुधारा। दुधारा पुलिस चुनाव की तैयारियों में जुटी है। थाना क्षेत्र में अब तक 3,185 लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया गया है। अवैध शराब कारोबारियों और अपराधियों पर अंकुश रखने के लिए पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

एसओ दुधारा सर्वेश राय ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार तैयारियां की जा रही है। दुधारा थाना क्षेत्र में 398 असलहा धारकों में से 213 असलहे जमा किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त जिन असलहा धारको के खिलाफ मुकदमा दर्ज है उनका असलहा निरस्त करने की संस्तुति की जानी है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। 33 मुकदमे दर्ज कर 349 लीटर शराब बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें