संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से पकड़ा। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित सुरेंद्र निवासी एनडी पांडेय गली, मोतीनगर, खलीलाबाद को उसके घर से गिरफ्तार किया। सुरेंद्र के खिलाफ कोतवाली खलीलाबाद में उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय रवाना कर दिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली खलीलाबाद में वर्ष 2026 के तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करके उसे न्यायालय प्रस्तुत कर दिया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार रवाना कर दिया गया।