संतकबीरनगर। महुली थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित हिमेश कुमार उर्फ लड़ाई पुत्र गोमती प्रसाद निवासी बंधुपुर, थाना महुली को शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज है।
थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी की तलाश के दौरान उसे उसके घर से दबोच लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार रवाना कर दिया गया। संवाद