संतकबीरनगर। खलीलाबाद पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद रामकृपाल सिंह के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट के मामले में वांछित अली हुसैन पुत्र मुर्तजा हुसैन निवासी रायपुर छपिया उर्फ ठोका को चुरेब स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया।
आरोपी अली हुसैन ने किशोरी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके संबंध में तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने आरोपी गिफ्तारकर कानूनी कार्रवाई पूर्ण करके संबंधित न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।