फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: त्रिस्तरीय सुरक्षा के घेरे में ईवीएम, पैरा मिलिट्री फोर्स ने संभाला मोर्चा

Sun, 26 May 2024 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
एचारपीजी कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
- एचआरपीजी कॉलेज परिसर के अंदर पुलिस गारद और मुख्य गेट पर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी तैनात
विज्ञापन

- प्रेक्षक और प्रत्याशियों की मौजूदगी में शनिवार देर रात स्ट्रांग रूम सील, 4 जून को मतगणना
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव समाप्त होने के बाद एचआरपीजी कॉलेज में ईवीएम मशीन रखवा दिया गया है। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में ईवीएम को रखा गया है। इसके लिए पैरा मिलिट्री फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया है। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। परिसर में प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। चार जून को मतगणना के बाद ही किसी को परिसर में जाने दिया जाएगा।

25 मई को जिले में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। शनिवार देर शाम ईवीएम को जमा कराने का कार्य शुरू हुआ, जो रात एक बजे तक चलता रहा। संसदीय सीट के पांच विधानसभाओं में तीन विधानसभा धनघटा, मेंहदावल और खलीलाबाद के ईवीएम को एचआरपीजी कॉलेज में डबल लॉक में रखवाया गया है, जबकि गोरखपुर जिले के खजनी और आंबेडकरनगर जिले के आलापुर विधानसभा के ईवीएम उसी जनपद में सुरक्षित रखवाए गए हैं। प्रेक्षकों और प्रत्याशियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

मतगणना चार जून को होनी है। ऐसे में ईवीएम की सुरक्षा को त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखा गया है। एचआरपीजी कॉलेज परिसर में रखे ईवीएम की सुरक्षा में एक प्लाटून पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान तैनात हैं। दूसरे लेयर में परिसर में पुलिस की गारद टीम तैनात है। वहीं मुख्य गेट पर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी की तैनाती है। जो आने-जाने वालों पर नजर रख रही है। परिसर में किसी को भी जाने नहीं दिया जा रहा है। स्ट्रांग रूम की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है, जिसका आयोग खुद निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन



स्ट्रांग रूम के पास मतगणना तक प्रवेश वर्जित रहेगा। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को सीसीटीवी कैमरे आदि से लैस किया गया है, जिससे यहां होने वाली किसी भी हरकत को कैद किया जा सके।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें