संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद में एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छात्रा की तलाश में जुट गई है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी (15) एक स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा है। आरोप है कि रिश्तेदारी का युवक नंद चौरसिया निवासी गोरखपुर उससे बातचीत करता था। वह उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर और शादी का झांसा देकर नौ मई को घर से भगा ले गया।
बेटी की तलाश में जब वह आरोपी के घर पहुंचीं तो वहां मौजूद सच्चे चौरसिया, सूरज चौरसिया और विष्णु चौरसिया ने गालियां देते हुए व जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़ित मां की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद