संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने वांछित बाल अपचारी निवासी ग्राम मंझरिया गंगा (कटहरिया) को कोनी घाट के पास से पकड़ा।
पुलिस के अनुसार, वादी ने चार दिसंबर को कोतवाली खलीलाबाद में आरोपी पर नाबालिग नातिन को आत्महत्या के लिए उकसाने के संबंध में प्रार्थनापत्र देकर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।