फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पटीदारों पर लगाया मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के रेवटा गांव में एक विवाद में एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दो पटीदारों पर गाली-गलौज, लाठी-डंडों से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रेवटा गांव निवासी संदीप गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि 23 जुलाई की शाम करीब छह बजे उसके पटीदार ठाकुरदीन गुप्ता और शिवव्रत गुप्ता पुराने विवाद में उसके दिवंगत माता-पिता को अपशब्द कह रहे थे। विरोध करने पर दोनों ने उसकी पिटाई कर दी। एसओ दुर्गेश कुमार पांडेय का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें