संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला उद्योग बंधु, जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा संचालित स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक में सदस्य सचिव एवं उपायुक्त उद्योग ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को प्रस्तुत किया। इस पर डीएम ने संबंधित विभागों को निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
उपायुक्त उद्योग ने विभाग में संचालित विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना की प्रगति के संबंध में समिति को अवगत कराया। उन्होंने एक जनपद एक व्यंजन वित्तपोषण सहायता योजना के संबंध में भी जानकारी दी। संवाद