फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम गौसपुर बनियाबारी निवासी सतीश चौधरी ने पड़ोसियों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, 15 मई की रात करीब 9:00 बजे गांव के ही राहुल, राजू तथा मोहित ने पुरानी रंजिश में सतीश चौधरी को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।
कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें