फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नाबालिग के यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नाबालिग को शादी का झांसा देकर यौन शोषण के मामले में बखिरा पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बखिरा थाने में पीड़िता के परिजन की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर 20 अगस्त को आरोपी चंद्रराम निवासी तुलसीपुर, थाना मेंहदावल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी पर नाबालिग पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप है। शनिवार को बखिरा पुलिस ने चंद्रराम को लेडुआ महुआ तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार रवाना कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें