फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पड़ोसियों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप, चार के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के गंगौली गांव में शुक्रवार शाम विवाद के दौरान एक महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता राधिका की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गंगौली निवासी राधिका पत्नी स्वर्गीय गयादीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अगस्त की शाम करीब छह बजे उसके पटीदार रामू, अनिल, शारदा देवी और पूनम ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बेटी निशू को भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें