संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पड़ोस के युवक पर अपनी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में पिता ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी हाईस्कूल पास है। पड़ोस के माझा खड़गपुर गांव निवासी मुकेश का उनके घर आना-जाना था। इसी दौरान उसकी बेटी से संपर्क हो गया। नौ सितंबर की रात मुकेश उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया।
काफी खोजबीन के बाद मुकेश के घर पूछताछ की तो उसकी मां मीरा देवी, बहन नेहा और सुनेहा विवाद करने लगीं। एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। किशोरी की बरामदगी के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया है। संवाद