एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में स्वर्ण कारोबारियों ने सोमवार को भी दुकानें बंद रखी। साथ ही शहर में मोटर साइकिल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सर्राफा कारोबारियों ने वित्तमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि जब तक सरकार बढ़ी एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं लेती तब तक आंदोलन चलता रहेगा।
स्वर्णकार सेवा समिति के बैनर तले स्वर्ण व्यवसायी दुकानें बंद करने के बाद गोलाबाजार स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर पर एकत्र हुए। यहां से सर्राफा कारोबारियों ने मोटर साइकिल जुलूस निकाला, जो मुखलिसपुर चौक, गोलाबाजार, बैंक चौराहा, शुगर मिल चौराहा होते हुए शहर के विभिन्न हिस्सों में गया। जुलूस फिर गोलाबाजार पहुुंचकर सभा में तब्दील हो गया। जिलाध्यक्ष प्रहलाद वर्मा ने कहा कि सरकार ने एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर कारोबार को चौपट करने की साजिश की है। एक माह से अधिक समय से दुकानें बंद है, इसके बाद भी सरकार खामोश है।
उन्होंने कहा कि दो लाख की खरीद पर पेन कार्ड की अनिवार्यता तथा कारीगरों को सोना का हिसाब रखने की बाध्यता कर सरकार ने इंस्पेक्टर राज का बढ़ावा देने का कार्य किया है। इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। जुलूस में गोपाल वर्मा, किशोर कुमार वर्मा, गोलू वर्मा, हरेेराम वर्मा, रवि प्रकाश वर्मा, प्रेम वर्मा, सुबाष चंद्र वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, आशु सोनी, पप्पू वर्मा, उमेश वर्मा, प्रिंस वर्मा, गंगा लाल सोनी, विनोद वर्मा, ओमनाथ वर्मा, यदुनाथ वर्मा, रूपेश कुमार वर्मा, अरविंद कुमार वर्मा, अमरदीप वर्मा, रजनीश वर्मा, केदार जी वर्मा, पंकज सोनी, संतराम वर्मा, अभिलाष वर्मा, अजय वर्मा, राजन वर्मा, विवेक वर्मा, बबलू वर्मा, विजय वर्मा, रोहित वर्मा आदि शामिल रहे।