फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: केवाईसी के नाम पर खाताधारक परेशान, निकासी ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की महुली शाखा में केवाईसी कराने के लिए खाताधारकों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। केवाईसी पूरी नहीं होने के कारण दर्जनों खाताधारक अपने खातों से रुपये नहीं निकाल पा रहे हैं। शादी-विवाह के सीजन में पैसे की जरूरत के बावजूद बैंकिंग सेवाओं का लाभ नहीं मिलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खाताधारकों ने शाखा प्रबंधक पर मनमानी का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


खाताधारकों के मुताबिक, केवाईसी कराने के लिए कई दिनों से बैंक का चक्कर लगाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। सोमवार को केवाईसी कराने पहुंची जैकुरुन ने बताया कि उनके घर में शादी है। वह एक सप्ताह से बैंक आ रही हैं लेकिन अब तक केवाईसी नहीं हो सकी है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं खाताधारक अजीजुर्रहमान का कहना है कि बैंक कर्मचारी महीनों तक दौड़ाते रहते हैं लेकिन समय से काम नहीं होता।
मामले में शाखा प्रबंधक प्रशांत कुमार सिंह ने केवाईसी नहीं होने की वजह 30 सितंबर से पोर्टल बंद होना बताया। वहीं डीआरएम ने मोबाइल पर बातचीत में पोर्टल बंद होने की बात से इन्कार करते हुए 12 अक्तूबर को नेटवर्क की समस्या होने की जानकारी दी। दोनों अधिकारियों के बयानों में अंतर होने से खाताधारकों की परेशानी और बैंक की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

खाताधारकों का कहना है कि बैंक में केवाईसी जैसी जरूरी प्रक्रिया समय से पूरी होनी चाहिए, ताकि वे अपने ही खातों से जरूरत के समय रुपये निकाल सकें। उन्होंने बैंक के उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कराने और केवाईसी की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें