फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक जर्जर व लटकते तार दे रहे हादसों को दावत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से लेकर गांव तक जर्जर व लटकते तार दे रहे हादसों को दावत
विज्ञापन

नहीं बदले गए तो गर्मी में बढ़ सकती है मुसीबत
मड़या सहित कई क्षेत्रों में स्कूल के पास से गुजर रहे हैं जर्जर तार
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विद्युत निगम के अधिकारी दावा कर रहे हैं कि विद्युत व्यवस्था में सुधार हो रहा है, लेकिन शहर से लेकर गांव तक जर्जर व लटके तार उनके दावों की पोल खोल रहे हैं। यह जर्जर तार काफी नीचे से होकर गुजर रहे हैं। इसके बाद भी न तो तार बदले गए और न ही तारों को दुरुस्त किया जा रहा है। ऐसे में गर्मी के मौसम में जर्जर तार उपभोक्ताओं की मुसीबत और बढ़ा सकते हैं।
खलीलाबाद कस्बे की बात करें तो मड़या मोहल्ले में तार काफी नीचे है। यहां से होकर प्रतिदिन स्कूली बच्चे गुजरते हैं और छुट्टा पशुओं विचरण करते हैं। ऐसी ही स्थिति जनता मार्ग की भी है। इस मार्ग पर कसैला गांव तक जर्जर व उलझे तार काफी नीचे आ गए हैं। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। यही नहीं खलीलाबाद विकास खंड के केरमुआ चौराहे से नहसापार जाने वाले मार्ग पर भी विद्युत तार नीचे हैं। हल्की हवा चलने पर इन तारों के आपस में टकराने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। ऐसी ही स्थिति बखिरा, मेंहदावल आदि क्षेत्रों में भी देेखने को मिल रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्षेत्र के निवासी संजय कुमार, रामहित और जनार्दन आदि ने कहा कि जर्जर व उलझे तारों के कारण आए दिन परेशानी झेलनी पड़ रही है। तारों के काफी नीचे होने से बच्चों की चिंता सताती है। लोगों का कहा कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। कहा कि गर्मी के मौसम में इन जर्जर तारों के कारण लोकल फाल्ट की समस्या बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर तारों को बदलने के लिए योजना तैयार की गई है। शहरी क्षेत्र में कई मोहल्लों में तारों को बदला भी गया है। जल्द ही अन्य क्षेत्रों में जर्जर तारों को बदलने के लिए कदम उठाया जाएगा।
- आरके सिंह, एक्सईएन विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें