तीसरे दिन के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 17 मतदान कार्मिक
-डीएम ने दिए मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुुुशल, निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को तीसरे दिन एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण के दोनों पालियों में कुल 17 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। इन अनुपस्थित मतदान कार्मिकों पर डीएम दिव्या मित्तल ने मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
सीडीओ एसएन श्रीवास्तव की देखरेख में बृहस्पतिवार को दो पालियों में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रशिक्षकों ने मतदान प्रक्रिया के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों व ईवीएम व वीवी पैट के प्रयोग के बारे में बताया। सीडीओ ने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम पाली में छह मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। इनमें मंजू पांडेय, प्रज्ञा पटेल, अभय कुमार शुक्ल, मोहम्मद आरिफ खां, महेंद्र प्रताप सिंह व राजाराम शामिल है। इसी प्रकार द्वितीय पाली में अनिल, राजदेव, शीला चौहान, रामनाथ, मु. याहिया सादिक, बंदना, ममता, किरन, सोमई, मो.हनीफ व जर्नादन अनुपस्थित रहे। सीडीओ ने बताया कि डीएम ने निर्देश पर अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।