फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर की चपेट में आकर ट्रक चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांटे(संतकबीरनगर)। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डारीडीहा गांव के पास मंगलवार की रात ट्रेलर की चपेट से ट्रक चालक घायल हो गया। सूचना पर कांटे चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल ट्रक चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

कांटे चौकी इंचार्ज वृजमोहन सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर डारीडीहा गांव के पास ट्रक का टायर फट गया था। ट्रक का चालक टायर बदल रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रक चालक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे ट्रक चालक घायल हो गया। घायल ट्रक चालक बदायूं निवासी 45 वर्षीय कैलाश बताया गया। चौकी के सिपाही अमरजीत यादव, हेड कांस्टेबल मुरली मनोहर ने घायल चालक को यूपी 112 की पुलिस टीम की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें