फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप ने परिषद की पाठशाला का किया शुभारंभ

विज्ञापन
अभाविप के कार्यकर्ताओ ने कर्री गांव में परिषद की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
अभाविप ने परिषद की पाठशाला का किया शुभारंभ
विज्ञापन

- छात्रों को शिक्षा से जोड़ने के लिए किया जा रहा प्रयास : माधवेंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने युवा पखवाड़ा के अंतर्गत मंगलवार को कर्री गांव में परिषद की पाठशाला का शुभारंभ किया। इस पाठशाला में बच्चों को एकत्रित कर उन्हें प्रतिदिन शिक्षा देने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रांत विकासार्थ विद्यार्थी संयोजक माधवेंद्र तिवारी ने कहा कि कोविड की पहली और दूसरे लहर के समय में जब समस्त विद्यालयों में पठन-पाठन स्थगित कर दिया गया था ऐसे समय में विद्यार्थी परिषद ने पाठशाला को प्रारंभ कर छोटे-छोटे समूह में बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का काम किया। अब कोविड-19 के नए स्वरूप ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ गया है और शिक्षण संस्थान बंद हैं। ऐसे समय में एक बार पुन: विद्यार्थी परिषद ने युवा पखवाड़ा के तहत परिषद की पाठशाला के माध्यम से बच्चों के छोटे-छोटे समूह को शिक्षा से जोड़ने का अभियान शुरू किया है। इसके अंतर्गत पाठशाला के बच्चों में पाठ्य सामग्री का वितरण भी किया गया। पाठशाला के दौरान छात्रों के हाथ धुलने, सैनिटाइजेशन करने तथा सामाजिक दूरी का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिससे किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचा जा सके। इस दौरान नगर मंत्री रवि शंकर सिंह, सह मीडिया संयोजक रवि मिश्रा, नगर सह आंदोलन प्रमुख धर्मेंद्र यादव सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें