प्रशिक्षण में 12 मतदान कार्मिक गैरहाजिर, दर्ज होगा मुकदमा
एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में चल रहा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुुुशल संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को चौथे दिन एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण की दोनों पालियों में कुल 12 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। डीएम दिव्या मित्तल ने अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।
सीडीओ एसएन श्रीवास्तव की देखरेख में शुक्रवार को दो पालियों में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षकों ने मतदान प्रक्रिया के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों व ईवीएम व वीवी पैट के प्रयोग के बारे में बताया। सीडीओ ने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम पाली में नौ मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। इनमें सरोज, गंगा प्रसाद उपाध्याय, लालकेश सिंह, पूर्णिमा, खदेरु प्रसाद, अरविंद कुमार, मार्केंडय पांडेय, घनश्याम व प्रेमनाथ शामिल हैं, जबकि द्वितीय पाली में सविता, शिवानंद यादव, विनीत तिवारी अनुपस्थित रहे। सीडीओ ने बताया कि डीएम ने अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके लिए कार्रवाई की जा रही है।