संतकबीरनगर। लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न ब्लॉकों में आभा आईडी बनाई गई। इस दौरान कुल 715 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है।
सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नाैजिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर शत प्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाई जानी है। इसके लिए आशा, एएनएम और सीएचओ को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पौली, हैंसर बाजार, खलीलाबाद, नाथनगर, सेमरियावां, बघौली, मेंहदावल, बेलहरकला व सांथा में आभा आईडी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन अधिक से अधिक आभा आईडी बनाएं, ताकि जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल किया जा सके। संवाद