संतकबीरनगर। बिजली उपभोक्ताओं के बकाया बिल के भुगतान की वसूली तथा एकमुश्त समाधान योजना के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में बृहस्पतिवार 2.3 लाख का बकाया बिल वसूला गया । वहीं 56 बकाएदारों की बिजली काटी गई।
विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण और एक मुश्त समाधान योजना के पंजीकरण के लिए बृहस्पतिवार को बंधोपुर पर विद्युत शिविर लगाया गया।
इस दौरान 56 उपभोक्ताओं की बिजली बकाए में काटी गई। एसडीओ मुकेश गुप्ता ने बताया कि बंधोपुर में एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 45 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया और 40 उपभोक्ताओं के बिल में सुधार किया गया। 56 बकाएदारों की बिजली काटी गई और कैंप में 2.3 लाख रुपये की वसूली की गई। संवाद