फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अभियान चलाकर बनाई गई 466 लोगों की आभा आईडी

Sun, 12 Jan 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों में आभा आईडी बनाई गई। इस दौरान कुल 466 लोगाें की आभा आईडी बनाई गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर शत- प्रतिशत लोगाें की आभा आईडी बनाई जानी है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इसमें आशा, एएनएम और सीएचओ को लगाया गया है। अभियान के तहत सांथा, बेलहरकला, मेंहदावल, सेमरियावां, बघौली, खलीलाबाद, नाथनगर, पौली व हैंसर बाजार में आभा आईडी बनाई गई।
उन्होंने कहा कि अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया गया है प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा आभा आईडी बनाया जाए, ताकि जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल किया जा सके। उन्होंने बताया कि आगे भी अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें