फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जांच की जद में आए व्यापारियों से आयकर टीम ने की पूछताछ

Sun, 12 Jan 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में बिस्कुट की फैक्टरी में अंदर अायकर विभाग के टीम के छापे के दाैरान बाहर खड़े
विज्ञापन
संतकबीरनगर। इंडस्ट्रियल एस्टेट की तीन फैक्टरियों पर आयकर विभाग का सर्वे छापा रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। एक टीम रविवार सुबह गोयल फ्लोर मिल से निकलकर चली गई। जबकि दो टीमें श्रीधर बिस्कुट फैक्टरी व महावीर बिस्कुट फैक्टरी पर जमी रहीं। वहां पर एक कारखाने में कैंप कार्यालय बनाकर जांच की जद में आए व्यापारियों को बुलाकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

आयकर विभाग के सर्वे छापे के दौरान टीम शनिवार की रात खलीलाबाद के गोलाबाजार में स्थित थोक आटा, चोकर और मैदा के व्यापारी पंकज अग्रहरि के प्रतिष्ठान पंकज ट्रेडर्स पर पहुंची। वहां पर जब वह नहीं मिले तो उनके प्रतिष्ठान पर नोटिस चिपकाकर चले आए।
नोटिस के अनुसार उन्हें आयकर विभाग के श्रीधर बिस्कुट फैक्टरी में स्थित कैंप कार्यालय पर पहुंचना था। सुबह व्यापारी अपने सीए के साथ उनके कैंप कार्यालय पर सारे कागजात लेकर पहुंचा। देर शाम तक कागजों की छानबीन जारी रही। बिस्कुट कंपनी के सभी कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया है, किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं है। फैक्टरी में काम भी पूरी तरह से बंद है। वहीं गोयल फ्लोर मिल में भी रविवार को काम चलता रहा लेकिन कर्मचारियों की संख्या कम थी।
विज्ञापन

काम करने वाले कर्मचारियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि अधिकारी बिस्कुट फैक्टरी में ही अपने सारे काम कर रहे हैं। उनके लिए भोजन बाहर से बनकर आ रहा है।
कई कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है। बताया जाता है कि गोयल फ्लोर मिल से गेहूं के उत्पाद लेने वाले सभी थोक व्यापारी आयकर विभाग के रडार पर हैं। सभी से बारी-बारी से पूछताछ की जा रही है तथा उनके कागजों का मिलान कराया जा रहा है। क
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें