फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 1225 लोगों की बनाई आभा आईडी

Fri, 06 Sep 2024 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के विभिन्न ब्लाकों में कैंप लगाकर कुल 1225 लोगाें की आभा आईडी बनाई गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शत-प्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इनमें आशा, एएनएम और सीएचओ को लगाया गया है। शुक्रवार को खलीलाबाद, हैंसर बाजार, पौली, बेहलरकला, नाथनगर, सेमरियावां, बघौली, मेंहदावल, सांथा आदि ब्लाकों में आभा आईडी बनाई गई। इस दौरान 1225 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है। कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि अधिक से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें