फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फंदे से लटकने से हुई थी आयुषी की मौत

Wed, 15 Oct 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के बौरव्यास गांव में हुई आयुषी की मौत अचानक अचेत होने से नहीं हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकने से मौत की बात सामने आई है। इसकी पुष्टि कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने की। जबकि परिजनों का कहना था कि वह चाय पीकर छत पर टहल रही थी। इसी दौरान अचानक अचेत होकर गिर गई।
विज्ञापन

बता दें कि बौरव्यास गांव निवासी वीरेन्द्र राय की पुत्री आयुषी (16) को लेकर पड़ोसी जिला अस्पताल आए। जहां पर चिकित्सक की टीम ने जांच के बाद उसकी मौत होने की पुष्टि किया। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मेमो भेजकर कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आयुषी के शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
वहीं पोस्टमार्टम हाउस पर आए परिजन के अनुसार आयुषी सुबह चाय पीकर अपने घर के छत पर टहल रही थी। वहां पर वह अचानक अचेत होकर गिर गई। इसके बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग अर्थात फंदे से लटकने का आया है। घटना बखिरा थाना क्षेत्र का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट वहां पर भेजा जाएगा एसओ बखिरा राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें