फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: केजरीवाल की रिहाई पर आप कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

Sat, 14 Sep 2024 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर शनिवार को मेंहदवाल बाईपास जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने इसे संविधान की जीत बताया। पार्टी के प्रभारी जनक प्रसाद, जिलाध्यक्ष दुर्विजय यादव एवं पूर्व जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की रिहाई पर खुशी जताई।
विज्ञापन

जिला प्रभारी जनक प्रसाद ने कहा कि बाबा साहेब के संविधान के जरिए अरविंद केजरीवाल को जमानत मिली। कार्यकर्ताओं की बदौलत संतकबीरनगर में मजबूत संगठन बनाने की तरह अग्रसर हैं। पूर्व जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि सत्य डगमगा सकता है पर पराजित नहीं हो सकता। तथाकथित शराब घोटाले में उच्चतम न्यायालय द्वारा अरविंद केजरीवाल को पांच महीने बाद जमानत मिली, यह आम जनता की जीत है। इस दौरान सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, ब्रह्मदेव सिंह सैंथवार, सूर्यकांत मौर्या, सैफुद्दीन अंसारी, जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव, मनीष सिंह व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें