- समाधान दिवस पर घोरहट गांव निवासी गोल्हई ने लगाई गुहार
- 36 मामलों में छह का निस्तारण, एसपी ने कोतवाली में सुनी समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जनपद के समस्त थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। महुली थाने पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियाद लेकर पहुंचे घोरहट गांव निवासी गोल्हई पुत्र मंगरु ने बताया कि 14 वर्ष पूर्व जमीन बैनामा कराया था। जिसका दस साल से पैमाइश के लिए थाना और तहसील पर दौड़ लगा रहा हूं।
मंगरु ने तहसील कर्मी, लेखपाल और कानूनगो ने धारा 24 का आदेश करने की बात कही। वह भी आदेश करा दिए। अब लेखपाल और कानूनगो का कहना है कि नापने लायक नहीं है। जमीन पैमाइश के लिए समाधान दिवस में फिर आए हैं। लेकिन इस बार भी फिर आश्वासन ही मिला। वहीं कोतवाली में एसपी सत्यजीत गुप्त ने समस्याएं सुनी। इस दौरान पांच मामले आए एक का भी समाधान नहीं हुआ। इसी तरह से दुधाराों चार, धनघटा में चार, महुली में आठ, मेंहदावल में आठ, बखिरा में चार, बेलहर कलां में दो, धर्मसिंहवां में एक मामला आया। कुल 36 मामलों में छह का निस्तारण किया गया।