फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अभियान चलाकर बनाई गई 612 लोगों की आभा आईडी

Wed, 12 Mar 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले के विभिन्न ब्लॉकों में आभा आईडी बनाई है। इस दौरान कुल 612 लोगों की आभा आईडी बनाई गहै। अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि शासन के निर्देश पर आभा आईडी बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसमें आशा, एएनएम और सीएचओ को लगाया गया है। बुधवार को बघौली, सेमरियावां, खलीलाबाद, नाथनगर, पौली, हैंसर बाजार, सांथा, बेलहरकला, मेंहदावल में आभा आईडी बनाई गई। इस अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन अधिक से अधिक आभा आईडी बनाएं ताकि जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल किया जा सके। उन्होंने बताया कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें