फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 712 लोगाें की बनाई गई आभा आईडी

Wed, 07 May 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शासन के निर्देश पर शतप्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाई जानी है। इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों में आभा आईडी बनाई गई है। इस दौरान कुल 712 लोगों की आभा आईडी बनाई गई है। अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि इसमें और तेजी लाएं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया ने बताया कि लोगों का स्वास्थ्य खाता तैयार करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पौली, हैंसर बाजार, नाथनगर, खलीलाबाद, सेमरियावां, बघौली, सांथा, मेंहदावल व बेलहरकला में आभा आईडी बनाई गई है।
उन्होंने बताया कि अभियान में लगे स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन अधिक से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाएं, ताकि जल्द से जल्द लक्ष्य हासिल किया जा सके। उन्होंने बताया कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें