फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमी में नहाने के दौरान डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर

विज्ञापन
विज्ञापन
आमी में नहाने के दौरान डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बेलहर क्षेत्र के पड़रिया के पास मंगल बाजार के निकट आमी नदी में नहाने के दौरान बृहस्पतिवार को युवक डूब गया। सूचना पर आस-पास के लोग जुट गए। बाद में सूचना पर सीओ अंबरीष भदौरिया, तहसीलदार प्रियंका और एसओ अनिल दूबे मौके पर पहुंच गए। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन

एसओ अनिल कुमार दूबे ने बताया कि पड़रिया गांव निवासी 28 वर्षीय प्रेमचंद्र पुत्र अच्छेलाल बृहस्पतिवार को गांव के पास मंगलबाजार के निकट आमी नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान गहराई में जाने से प्रेमचंद्र डूब गया। घटना देख कर कुछ लोगों ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग जुट गए। बाद में सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। डूबे युवक की तलाश कराई जा रही है। इधर, युवक का पता नहीं चलने से पीड़ित परिजन तरह-तरह की आशंका से सहमे हुए हैं। परिजन युवक की सलामती के लिए ईश्वर से दुआ कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें