फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से दबकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
मिश्रौलिया गांव निवासी मृतक अमन की फाइल फोटो। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से दबकर मजदूर की मौत
विज्ञापन

मिश्रौलिया गांव का निवासी था अमन, परिजनों का रो-रो कर बुुरा हाल
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौलिया में मंगलवार को निर्माणाधीन मकान का छज्जा गिरने से दबकर मजदूर की मौत हो गई। परिजन आनन-फानन एंबुलेंस से मजदूर को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से घर पर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नवीन मंडी चौकी इंचार्ज अनिरुद्घ सिंह ने बताया कि मिश्रौलिया गांव निवासी 19 वर्षीय अमन पुत्र सुरेश गांव के बाहर एक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी करने गया था। छत की शटरिंग खोलने के दौरान अचानक छज्जा भरभरा कर मजदूर अमन के सिर पर ही गिर गया। इससे दबकर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए, जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि अमन दो भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई पवन रोजगार के सिलसिले में बाहर गए थे। पिता सुरेश भी मजदूरी करते हैं। गरीब परिवार का खर्च मजदूरी के सहारे ही चलता था। घटना से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुुुरा हाल था। सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। इस संबंध में नवीन मंडी चौकी इंचार्ज ने बताया कि देवरिया गंगा के रहने वाले ठेकेदार नंदकिशोर पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें