फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar Crime: मेंहदावल बाईपास पर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर; 10 दिन पहले जेल से छुटकर आया था

Mon, 01 Dec 2025 11:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर

सार

गोरखपुर जनपद के सहजनवा थानान्तर्गत रंदौली उर्फ मठिया निवासी डॉ. काशीनाथ त्रिपाठी का 28 वर्षीय पुत्र संतोष पति त्रिपाठी सोमवार की रात 9 बजे के करीब कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मेंहदावल बाईपास पर खड़ा था। इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और उसके उपर कई गोलियां चलाई।
विज्ञापन
Sant Kabir Nagar Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में स्थित मेंहदावल बाईपास पर सहजनवा क्षेत्र के रंदौली गांव के निवासी एक युवक को गोली मार दी गई। स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। दो गोलियां उसके गले में और एक गोली सिर में लगी हुई है।

विज्ञापन


गोरखपुर जनपद के सहजनवा थानान्तर्गत रंदौली उर्फ मठिया निवासी डॉ. काशीनाथ त्रिपाठी का 28 वर्षीय पुत्र संतोष पति त्रिपाठी सोमवार की रात 9 बजे के करीब कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मेंहदावल बाईपास पर खड़ा था। इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और उसके उपर कई गोलियां चलाई। इसके बाद वह मौके पर ही गिर गया। उसके गिरते ही मौके पर भगदड़ मच गयी। वहीं एक बाइक पर सवार दो लोग आए और गोली चलाने वाले युवक को बाइक पर बैठाकर मौके से चले गए। तकरीबन 10 मिनट तक वह उसी तरह से गिरकर छटपटाता रहा।

इसी दौरान पुलिस को जानकारी हुई तो पुलिस के साथ ही अन्य लोग मौके पर पहुंचे और उसे निजी वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल के साथ पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। वहीं, जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


10 दिन पहले ही जेल से छूटा था संतोष
संतोष के भाई मोनू ने बताया कि चार महीने पहले उसका मॉडल शॉप पर विवाद हो गया था। इस मामले में उसके उपर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। मामले में वह चार महीने से जेल में था। 10 दिन पहले ही वह जेल से छूटकर वापस आया है। जेल जाने के बाद से ही उसका विपक्षी लगातार उसको जान से मारने की धमकी दे रहा था। मोनू का आरोप है कि एक ग्राम प्रधान के इशारे पर ही यह सब हो रहा है। ग्राम प्रधान और उसके सहयोगियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस को रात में 9.10 बजे के करीब इस बात की जानकारी हुई कि मेंहदावल बाईपास पर गोली चल गयी है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचवाया। जिला अस्पताल से उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। घायल व्यक्ति को होश है। उसके परिजनों से संपर्क करके तहरीर ली जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें