फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। नगर के कुबेरस्थान मंदिर के पास नायक टोला वार्ड में शुक्रवार सुबह मकान की छत की ढलाई के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक झुलस गया। उसे पहले सीएचसी और जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार नायक टोला निवासी छोटू (24) पुत्र बिसंभर शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे अपने मकान की छत की ढलाई करा रहा था। इसी दौरान लोहे का सरिया ऊपर से गुजर रही 11 केवी लाइन के संपर्क में आ गया। इससे वह करंट की चपेट में आते ही झुलस कर गिर पड़ा।
विज्ञापन

आसपास काम कर रहे लोगों ने शोर सुना तो दौड़कर आए और उसे सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी उसे उच्च उपचार के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
विज्ञापन

डॉक्टरों के मुताबिक युवक 80 फीसदी झुलस गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अवर अभियंता अशोक पटेल ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। क्षेत्र में बिजली के तार निर्धारित मानक के अनुसार बिछाए गए हैं। मकान निर्माण की सूचना भी संबंधित व्यक्ति द्वारा निगम को नहीं दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें