फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पत्नी को धक्का देने से मना किया तो युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धनघटा। क्षेत्र के नारायनपुर गांव में आठ मार्च को बरात विदा करते समय महिला को धक्का देने से युवक ने जब मना किया तो मनबढ़ों ने उसे मारपीट का घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


अजय चौहान पुत्र बाबूराम चौहान का आरोप है कि आठ मार्च को उसके गांव से बरात विदा हो रही थी। इसमें उसकी पत्नी भी शामिल थी। अजय काली जी के स्थान के सामने बैठकर नाच देख रहा था। अजय का आरोप है की उसकी पत्नी को गांव के कुछ दबंग किस्म के लोग पीछे से बार-बार धक्का मार रहे थे। अजय ने जब उनको मना किया तो उन्होंने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी दिलीप सिंह का कहना है कि इस मामले में नारायनपुर निवासी अंकित, अनुज, व्यास और इंद्रेश के विरुद्ध मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें